लाइव न्यूज़ :

'मुफ्त की रेवड़ी' को लेकर वरुण गांधी ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- 'आखिर सरकारी खजाने पर पहला हक किसका?'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2022 15:29 IST

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए सरकार से पूछा कि आखिर सरकारी खजाने पर पहला हक किसका है?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर ही अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं।उन्होंने कहा कि 'मुफ्त की रेवड़ी' लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है।पीलीभीत के सांसद ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा कि आखिर सरकारी खजाने पर पहला हक किसका है?

नई दिल्ली: अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेवड़ी' वाले तंज का जवाब दिया है। पीलीभीत के सांसद ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा कि आखिर सरकारी खजाने पर पहला हक किसका है? इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'मुफ्त की रेवड़ी' लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है।

वरुण गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर 'धन्यवाद' की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। 'मुफ्त की रेवड़ी' लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?"

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में लोकसभा में कहा था कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को बधाई दी जानी चाहिए। पीएम मोदी ने पिछले महीने लोगों को "रेवड़ी संस्कृति" के खिलाफ आगाह किया था, जिसके तहत मुफ्त का वादा करके वोट मांगे जाते हैं। उत्तर प्रदेश में एक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त के वादे पर वोट मांगने का चलन देश के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

टॅग्स :वरुण गांधीBJPपीलीभीत
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो