लाइव न्यूज़ :

AAP का बीजेपी पर आरोप, कहा-BJP पुलिस का इस्तेमाल हमारे खिलाफ कर रही है

By IANS | Updated: February 8, 2018 21:23 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध को नियंत्रित करने में विफल रही है

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध को नियंत्रित करने में विफल रही है और इसका प्रयोग केवल हमारे पार्टी विधायकों के खिलाफ निशाना साधने के लिए किया जाता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "दिल्ली पुलिस का यहां हो रहे अपराध जैसे हत्या, दुष्कर्म व डकैती से कुछ लेना-देना नहीं है। इसका इस्तेमाल हमारे पार्टी को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।"दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह आप विधायक राखी बिरला के पिता भूपेंद्र बिरला और अन्य आप नेता राम प्रताप गोयल को सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में रिहा कर दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बिरला और गोयल दोनों ने निगम चुनावों में सीट दिलाने का वादा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।संजय सिंह ने कहा, "मामले की सुनवाई के दौरान, शिकायतकर्ता ने खुद कहा कि उसने यह मामला भाजपा और पुलिस के कहने पर दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा, "हमारे 15 पार्टी विधायकों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए। एक के बाद एक मामले अदालत में गलत साबित हुए।"उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा और उसकी पुलिस हमारे पार्टी सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है, इसे कोई भी देख सकता है। राखी बिरला ने कहा कि उनके पिता के खिलाफ यह मामला उनकी छवि को खराब करने के लिए दर्ज किया गया था।उन्होंने कहा, "वह 6 नवंबर 2016 का दिन था, जब मुझे पता चला कि एक महिला ने मेरे 60 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाद में, पुलिस ने आश्चर्यजनक ढंग से कुछ और गंभीर मामले उनके खिलाफ लगा दिए। अदालत में सुनवाई के दौरान, वह मेरे पिता को नहीं पहचान पाई और मामला गलत साबित हो गया।"

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप