लाइव न्यूज़ :

भाजपा का केरल सरकार से विवाह के नाम पर धर्मांतरण रोकने को कानून बनाने का आग्रह

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:34 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 21 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में वाम सरकार से राज्य में विवाह के नाम पर धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए एक कानून बनाने का मंगलवार को आग्रह किया। भाजपा ने साथ ही आरोप लगाया कि विवाह के नाम पर धर्मांतरण का ‘‘उद्देश्य आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करना है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव जॉर्ज कुरियन ने कहा कि भाजपा ‘लव मैरेज’ के खिलाफ नहीं है लेकिन वह धर्मपरिवर्तन के लिए प्रेम संबंध का विरोध करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम का दिखावा करने के बाद धर्मपरिवर्तन के माध्यम से राज्य की लड़कियों की भर्ती अफगानिस्तान एवं सीरिया में आतंकवादी गतविधियों के लिए हुयी है। उन्होंने कहा कि यह धर्मपरिवर्तन इस्लाम के लिये नहीं बल्कि विध्वंस के लिये था।

कुरियन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सख्त कानून के माध्यम से ही ‘लव जिहाद’ को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इसलिये, राज्य सरकार को आतंकवादी गतिविधियों के उद्देश्य से भर्ती करने के मकसद से विवाह के नाम पर धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए एक कानून लाना चाहिए।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि जो लोग यह कह रहे हैं कि ‘लव जिहाद’ शब्द परिभाषित नहीं है, उन्हें यह तथ्य भी नहीं भूलना चाहिये संविधान में ‘धर्म’ की भी व्यख्या नहीं की गयी है।

उन्होंने कहा कि ‘लव जिहाद’ की कथित प्रथा को रोकने के लिए केरल में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसा कानून बनाया जाना चाहिये और उसके बाद ही धार्मिक समुदायों के बीच की दूरी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि अन्यथा इस संबंध में की गयी सभी चर्चाएं सतही होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर