लाइव न्यूज़ :

मोदी 2.0 के एक साल पूरे होने पर 1000 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 750 वर्चुअल रैलियों का होगा आयोजन, बीजेपी का प्लान

By स्वाति सिंह | Updated: May 25, 2020 21:03 IST

बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एक पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव हेतु सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देशभर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाना है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।  बीजेपी 750 से अधिक वर्चुअल रैली का आयोजन करेगी।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय सरकार-2 के 1 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को बीजेपी 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।  राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा पार्टी 750 वर्चुअल रैली भी करेगी। साथ ही पार्टी सभी मंडल में फेस कवर और सैनिटाइजर बांटेगी। बता दें कि 30 मई 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एक पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव हेतु सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देशभर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाना है। इसमें कहा गया है कि पत्र को बांटते समय कार्यकर्ता केवल दो के समूह में रहें और कंटेनमेंट जोन, क्वारंटाइन सेंटर और सार्वजनिक जगहों से बचें।

बीजेपी 750 से अधिक वर्चुअल रैली का आयोजन करेगी। हर बड़े राज्य में कम सेम कम दो रैली और छोटे प्रदेशों में कम से कम एक रैली होगी। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा संबोधित की जाने वाली कम से कम 1000 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस की योजना बनाने के लिए कहा गया है। इसके तहत 40 मिनट का संबोधन और 20 मिनट का संवाद सत्र होगा। हर मोर्चा देश भर में 500 समूहों तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों और दूसरे विषयों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील