लाइव न्यूज़ :

मोदी-महबूबा की तकरार बरकरार, जम्मू कश्मीर में बीजेपी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

By भाषा | Updated: July 8, 2018 14:33 IST

जम्मू कश्मीर में पीडीपी के असंतुष्टों के साथ मिल कर भाजपा के सरकार बनाने के प्रयास की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई। जम्मू कश्मीर में पीडीपी के असंतुष्टों के साथ मिल कर भाजपा के सरकार बनाने के प्रयास की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। 

जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में भाजपा अलगाववाद, आतंकवाद और पत्थरबाजी पर पूरी तरह से लगाम लगाकर शांति एवं अमन कायम करना चाहती है ताकि वहां के लोग इज्जत और ऐहतराम के साथ जिंदगी गुजर बसर कर सकें। ’’ 

पीडीपी के साथ इतने समय तक गठबंधन सरकार चलाने के बाद अचानक अलग होने के फैसले के कारण पूछने पर रैना ने कहा कि राज्य में तीन साल तक गठबंधन सरकार रही। हम चाहते थे कि सेना आतंकवाद, अलगाववाद पर प्रहार करे और राजनीतिक दल प्रदेश के विकास का काम करें। ‘‘लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ रहा था। ’’ 

राज्य में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के असंतुष्टों के साथ भाजपा के सरकार बनाने के प्रयासों से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा, ‘‘ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ’’ 

उल्लेखनीय है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक खबर ट्वीट की थी जिसमें दावा किया गया था कि ‘‘पीडीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा भाजपा आलाकमान के संपर्क में है’’ और भगवा दल राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है। 

महबूबा मुफ्ती पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के विकास के लिये अरबों रूपये मंजूर किये लेकिन इसका बड़ा हिस्सा खर्च नहीं किया गया। अब राज्यपाल शासन में यह सुनिश्चित होगा कि धन का विकास कार्यों में पूरा उपयोग किया जाए। 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के किसी दल के साथ गठबंधन करने की संभावना के बारे में पूछने पर रैना ने कहा कि पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमेहबूबा मुफ़्तीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील