लाइव न्यूज़ :

भाजपा एकमात्र पार्टी जो अपने समाजिक दायित्व को समझती है: नड्डा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:33 IST

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पांच लाख पेड़ पौधे लगाने के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत और कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने समाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह वृक्षारोपण अभियान बूथ स्तर तक मुखर्जी के जन्मदिवस छह जूलाई तक चलेगा।

नड्डा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने समाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है और कोरोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरु की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘सृष्टि सही तरह से चले इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरुरी है और इसका एक माध्यम वृक्षारोपण है। वृक्षारोपण करने के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा जिंदा रहे। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और तरुण चुग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा