लाइव न्यूज़ :

राजद के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा ने कसा तंज, कहा-एमवाई समीकरण से बाहर ही नहीं निकल सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2022 16:48 IST

जगदानंद सिंह को राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की चर्चाओं के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय कुमार सिन्हा ने राजद और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला हैकहा- जगदानंद सिंह के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह राजद के लिए कोई नई बात नहीं है

पटना:बिहार राजद में चल रहे सियासी उठापटक को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जगदानंद सिंह को राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने की चर्चाओं के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राजद और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। 

उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह राजद के लिए कोई नई बात नहीं है। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के द्वारा इससे पहले भी ऐसा किया जा चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता में बने रहने के लिए किसी की भी बलि चढ़ा सकते हैं। उनको सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी प्यारी है। 

इसके आलावा उनको कुछ भी नजर नहीं आता है। विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे पहले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का बलि लिए। उसके बाद अब उनके पिता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदा बाबू का आज बलि ले रहे हैं। इन सब लोगों से पहले रघुवंश बाबू का भी बलि ले चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि राजद में फिलहाल जो हालात हैं, उसमें कहीं न कहीं उन्हें भी लग रहा था कि उनके स्वाभिमान को लगातार ठेस पहुंचाने की कोशिश हो रही है। जो उन्हें आहत कर रहा था। यही कारण है वह राजद से लगातार अलग हो रहे थे। 

उन्होंने कहा कि राजद के लोग कभी भी एमवाई समीकरण से बाहर निकलते ही नहीं है। ये लोग सिर्फ कहने के लिए ए- टू- जेड की बात करते हैं। सच्चाई यह है कि यह सिर्फ माय समीकरण की सोचते हैं। वह कभी सवर्णों को सम्मान नहीं दे सकते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के मन में ही सवर्णों को बढ़ावा देना नहीं है। राजद में चाहे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष तक माई समीकरण तक ही सीमित है। 

इसके आलावा मंत्रिमंडल में भी यही हाल है। इसके आलावा उन्होंने जगदानन्द सिंह और सुधाकर सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा हमेशा बिहार के उन तमाम लोगों को जो अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ, जातिविहीन समाज बनाने के पक्ष में काम करता है उनको गले लगाती है। इसलिए हमें उन्हें गले लगाने से कोई परहेज नहीं है। अगर जगदाबाबू चाहेंगे तो हमारी पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा। 

टॅग्स :आरजेडीबिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए