लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता की होने वाली बैठक पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- "भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2023 16:04 IST

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं, वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार द्वारा विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी पटना में 12 जून को होगी बैठक विपक्ष की बैठक को लेकर बिहार बीजेपी ने निशाना साधा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर आगामी 12 जून को राजधानी पटना में तमाम विपक्षी दलों की बैठक की जा रही है। वहीं, विपक्ष में बैठी भाजपा ने ऐलान किया है कि आगामी 11 और 12 को पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इन भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। परिवारवाद और वंशवाद के कारण जो लोग संपत्ति कमाए हैं, उस भ्रष्टाचारी को लोकनायक की धरती को अपवित्र नहीं करने देंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं, वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोग कार्यक्रम बनाएंगे और यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेगा। जिस तरह 1975 में आपातकाल था उसी तरह बिहार में भी अघोषित आपातकाल लागू है। लेकिन लालू नीतीश यह बात अच्छी तरह समझ गए कि जो जन्म लिया है, उसका मृत्यु तय है।

इसलिए आप जो सोचते हैं कि 33 वर्ष से बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे यह कतई नहीं होने वाला है। विजय सिन्हा ने चाणक्य नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब विपक्ष में हाहाकार मचा तो समझो कि राजा ईमानदार और चरित्रवान है।

आज एक तरफ विदेश के लोग पीएम का पैर छू रहे हैं तो वहीं घर के अंदर भ्रष्टाचारी गलबहियां कर करके भाग रहे हैं। एकजुट हो रहे हैं। लेकिन इनकी एकजुटता नहीं चलने वाली है। लेकिन एकजुटता देश के तमाम लोगों को भाजपा के समर्थन में एकसाथ कर देगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में होने वाली विपक्ष की बैठक में कौन लोग जूट रहे हैं? उन्होंने कहा कि इसमें वही लोग जुट रहे हैं जो बिहार का भ्रष्टाचारी हैं। दिल्ली का भ्रष्टाचारी है, बंगाल का भ्रष्टाचारी है, जो भी परिवारवाद का पोषक है।

यूपी से लेकर महाराष्ट्र वही लोग इस बैठक में जुट रहे हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। ये लोग खुद जेल जाने से डरे हुए हैं इस वजह से यहां एकसाथ हो रहे हैं। लेकिन बिहार को भ्रष्टाचारियों का चारागाह नही बनने देंगे।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप