लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर भाजपा ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:03 IST

Open in App

केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को वहां की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह इस संकट को कम करने की बजाय दुष्प्रचार के माध्यम से मामलों को छिपाने में लगी है। केरल में बुधवार को संक्रमण के कुल 31,445 नए मामले सामने आए और 215 लोगों की इससे मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल 38,83,429 मामले हो गए जबकि मौतों की कुल संख्या 19,972 पहुंच गई। इससे पहले, 20 मई को राज्य में संक्रमण का आंकड़ा 30,000 के पार हुआ था। उस दिन संक्रमण के कुल 30,491 नये मामले सामने आए थे। मंगलवार को केरल में संक्रमण के कुल 24,296 नये मामले सामने आए थे। देश भर में संक्रमण के कुल मामलों का यह करीब 65 प्रतिशत है। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘केरल में कोविड-19 की स्थिति बेहद चिंताजनक है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य के लोगों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। कल केरल में कोविड-19 के 24,296 मामले सामने आए हैं और 173 लोगों की जान गई है।’’ भाजपा प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि केरल पूरी तरह कोरोना महामारी की चपेट में है और राज्य सरकार मामलों को छिपाने में लगी है। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दुष्प्रचार कर रही हैं और लोगों के बीच गलत सूचना फैला रही हैं जैसे केरल में सब कुछ अच्छा हो। भाजपा नेता ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश के अन्य हिस्सों में जहां यह महामारी नियंत्रण में है, वहीं केरल में इसे रोकने को लिए कम प्रयास किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मामलों को दबाने के लिए एक अभियान चला रही है जबकि भुगतना राज्य की जनता को पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप