लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या पर भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमले में राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों से लगे धक्के से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘‘बौखला’’गई है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददताओं से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी तरह सत्ता में बने रहने के लिए यह हत्याओं का खेल खेला जा रहा है। पूरे पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और इससे वह बौखला गई हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार को भाजपा मुख्यालय के उस संबोधन का भी उन्होंने जिक्र किया जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोला था और कहा था कि जो भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से चुनौती नहीं दे पा रहे हैं वे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का सहारा ले रहे हैं।

भाटिया ने कहा, ‘‘आप (ममता बनर्जी) जानती हैं कि आप भाजपा की विचारधारा का मुकाबला नहीं कर सकतीं। इसलिए भाजपा के लगभग 115 कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया।’’

भाजपा के इस प्रकार के आरोपों को तृणमूल कांग्रेस की सरकार लगातार खारिज करती रही है।

कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि सभी की हत्या राज्य की सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर की गई।

पश्चिम बंगाल सरकार पर ‘‘साम्प्रदायिक और तुष्टीकरण’’ की राजनीति का आरोप लगाते हुए भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी राहिंग्याओं से ‘‘प्यार’’ करती हैं और देश से उन्हें बाहर निकाले जाने के खिलाफ बोलती हैं जबकि भारतीय नागरिकों पर हमले होते हैं तो वह मुंह फेर लेती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में ‘‘जंगलराज’’ फैला रहे हैं और ममता बनर्जी चुप हैं।

भाटिया ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला हुआ। बिहार के परिणाम की गूंज ममता बनर्जी की बौखलाहट की वजह बन रही है।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने गए दिलीप घोष के काफिले पर पत्थर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। इसमें घोष का वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए