लाइव न्यूज़ :

"भाजपा राम की बात करती है लेकिन उसका चरित्र कहीं भी उनके करीब नहीं है", कपिल सिब्बल का राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भाजपा पर तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 14:27 IST

कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को उद्घाटित होन वाले भव्य राम मंदिर को भाजपा के लिए प्रचार का साधन बताते हुए बेहद तीखा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने राम मंदिर उद्घाटन को भाजपा का प्रचार साधन बताया भाजपा राम की बात करती है लेकिन उनका चरित्र कहीं भी भगवान राम के करीब नहीं हैभाजपा शोर करती है कि वो राम का महिमामंडन कर रही है, ये केवल दिखावा भर है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को उद्घाटित होन वाले भव्य राम मंदिर को भाजपा के लिए प्रचार का साधन बताते हुए बेहद तीखा हमला किया है।

राम मंदिर पर विपक्ष के आक्रामक रुख का समर्थन करते हुए पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एएनआई से कहा, "यह पूरा मुद्दा दिखावा है। बीजेपी राम के बारे में बात करते हैं लेकिन उनका व्यवहार, उनका चरित्र कहीं भी भगवान राम के करीब नहीं है। सच्चाई, सहिष्णुता, त्याग और दूसरों के प्रति सम्मान भगवान राम के कुछ लक्षण हैं लेकिन वे ठीक इसके विपरीत करते हैं और कहते हैं कि हम राम का महिमामंडन कर रहे हैं।"

कपिल सिब्बल ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह 22 जनवरी को समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "मेरे तो दिल में राम है, मैं दिखावे के लिए कोई काम नहीं करता हूं।"

मालूम हो कि कपिल सिब्बल के इस आलोचना के इतर केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्ता की अगुवाई करते हुए भाजपा भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी में जोरशोर से लगी हुई है। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से भी सारी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि समय रहते राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सारे बचे कार्य समाप्त हो जाएं।

ट्रस्ट की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय उनके ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेव तथा अन्य उपहारों से सुसज्जित 1100 थाल 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 किलो का घंटा पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा, जिसे 25 लाख रुपये मूल्य की लागत से बनाया गया है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलराम मंदिरBJPअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर