लाइव न्यूज़ :

एप्पल के अलर्ट मैसेज को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'अपने मोबाइल फोन का सदुपयोग करें'

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2023 15:48 IST

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता से यह आग्रह किया कि वह अपने मोबाइल फोन का उपयोग सही से करें। भाजपा नेता ने कहा, एप्पल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये अलर्ट अक्सर झूठे अलार्म होते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा, एप्पल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये अलर्ट अक्सर झूठे अलार्म होते हैंभाजपा नेता ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करने या एप्पल को लिखने की बजाय राजनीति कर रहे हैंआईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं

नई दिल्ली: एप्पल के अलर्ट मैसेज को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने तंज कसा है। मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता से यह आग्रह किया कि वह अपने मोबाइल फोन का उपयोग सही से करें। भाजपा नेता ने कहा, एप्पल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये अलर्ट अक्सर झूठे अलार्म होते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह पूछा जाना चाहिए कि राहुल गांधी और अन्य ऐसा क्यों करते हैं। उन्हें इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करने या एप्पल कंपनी को लिखने की बजाय राजनीति कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने भी साइबर विशेषज्ञों से बात की है - कुछ ऐसे देश हैं जो भारत से दुश्मनी रखते हैं और इस तरह की जासूसी करने में माहिर हैं, मैं मैं यह कहना चाहूंगा कि मैलवेयर, फ़िशिंग और स्पाइवेयर आपके फोन पर तब आते हैं जब कोई व्यक्ति ऐसी वेबसाइटों तक पहुंचता है और गलत सामग्री भी देखता है।

कुछ विपक्षी सदस्यों को एप्पल के 'राज्य प्रायोजित हमले' संदेश पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, "राहुल गांधी, मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि आप अपने मोबाइल फोन का सदुपयोग करें। ऐसे किसी भी विरोधी के साथ गठबंधन न करें या ऐसी किसी भी वेबसाइट तक न पहुँचें जो किसी भी भारतीय के लिए अनुपयुक्त हो।"

दरअसल, एपल द्वारा विपक्षी नेताओं को भेजे गए अलर्ट मैसेज को लेकर कुछ विपक्षी नेताओं ने जासूसी का आरोप लगाया और इसे राज्य प्रायोजित हमला बताया है। हालांकि एप्पल ने इस पर अपना बयान जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कहा कि ये अलार्म झूठे हो सकते हैं। 

केंद्र ने भी उन विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा जिन्होंने ऐप्पल के संदेश साझा किए थे जिसमें "राज्य-प्रायोजित" हमलावरों द्वारा उनके फोन को हैक करने की कोशिश करने की चेतावनी दी गई थी। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और संदेश प्राप्त करने वाले सांसदों और एप्पल से सहयोग करने को कहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेसएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी