लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तान विदेश मंत्री ने कहा- विपक्ष ने मांगे मोदी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत, बीजेपी का तंज- 'बधाई हो कांग्रेस'

By भाषा | Updated: March 6, 2019 05:22 IST

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा की कांग्रेस को क्या हो गया हैं ? देश की जन भावना से एक दम उलटी बात करते हैं, सेना की जानकारियों को झुठला रहे हैं।

Open in App

भाजपा ने मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि वायु सेना हमले में काफी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने के सरकार के दावे को लेकर भारत के राजनीतिक दलों के अलग अलग विचार हैं ।

भाजपा ने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई हो कांग्रेसपाकिस्तान से बयान का समर्थन मिलने से आपको गर्व हो रहा होगा । ’’ भाजपा ने ट्वीट के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का एक वीडियो टैग किया जिसमें साक्षात्कार के दौरान यह कहते दिखाया गया है कि पाकिस्तान में मतभेद होने के बावजूद संसद के संयुक्त सत्र के दौरान राजनीतिक दलों ने कहा कि वे देश के लिये एक हैं ।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर भारत में मतभेद देखे जा सकते हैं जहां कांग्रेस पार्टी वायु सेना हमले में काफी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने के सरकार के दावे को लेकर अब काफी सवाल उठा रही है ।

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में सीमापार जैश ए मोहम्मद के अड्डों को निशाना बनाने और इसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या को लेकर आज कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोपों के तीर चले । कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मारे गए आतंकवादियों की संख्या को लेकर सबूत भी मांगे । वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में सेना के मनोबल को गिराने की प्रतिस्पर्धा चल रही है और उसे सेना, वायु सेना के शौर्य पर भरोसा नहीं है ।

इस दौरान धार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने कह दिया है कि हिंदुस्तान ने जो किया वो सही किया लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहाँ कुछ ऐसे लोग है जिन्हें ऐसा नहीं लगता ।

मोदी ने सवाल किया कि क्या ऐसी कांग्रेस से हम उम्मीद कर सकते हैं कि वो आतंक के सरपरस्तों को खत्म करेगी ? उन्होंने कहा कि नहीं ।

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत भर में महा-मिलावट करने वाले लोग अब अंतर्राष्ट्रीय महा-मिलावट करने में लगे हैं।

मोदी ने आरोप लगाया कि सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर महा-मिलावट किया जा रहा है ।

वहीं भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा की कांग्रेस को क्या हो गया हैं ? देश की जन भावना से एक दम उलटी बात करते हैं, सेना की जानकारियों को झुठला रहे है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा किसी लोक तंत्र देश में नही होता जहाँ सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है, कांग्रेस ने ऐसा ही किया है ।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तानइंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील