लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, जानें क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2023 17:37 IST

डॉ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की समस्या का कोई समाधान नहीं किया, उल्टे दोनों मिलकर समस्या को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि मैं इसे नाटक से ज्यादा कुछ नहीं मानता।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जितने भी जिले का दौरा किया, उनमें से एक भी जिले की समस्या का समाधान नहीं किया गया।डॉ जायसवाल ने कहा कि एक गांव की रंगाई-पुताई करके पूरे बिहार का विकास बताया जा रहा है।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह समाधान यात्रा नहीं, यह समय पास यात्रा है। डॉ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की समस्या का कोई समाधान नहीं किया, उल्टे दोनों मिलकर समस्या को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं इसे नाटक से ज्यादा कुछ नहीं मानता। मुख्यमंत्री ने जितने भी जिले का दौरा किया, उनमें से एक भी जिले की समस्या का समाधान नहीं किया गया। डॉ जायसवाल ने कहा कि एक गांव की रंगाई-पुताई करके पूरे बिहार का विकास बताया जा रहा है। समाधान तो दूर, नीतीश और तेजस्वी मिलकर उल्टे समस्या खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए सरकार जमीन नहीं दे पा रही हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सत्ता के शीर्ष पर बैठे चाचा भतीजा (नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव) में कौन ज्यादा बड़ा पलटू राम है, यह तय कर पाना मुश्किल है। दोनों मिलकर बिहार में समय पास यात्रा निकाल रहे हैं जबकि समाधान पटना से होना है। आज भी सीटीईटी-बीटीईटी के युवा अपनी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन छात्रों को लाठियां मिल रही हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहा करते थे कि पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख नौकरियां देंगे। उसका क्या हुआ? डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में हर परीक्षा के प्रश्न लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में कही भी प्रश्न पत्र लिक होता है तो लिक करने वाले वाला नालंदा में मिलता है। उत्तर प्रदेश में भी प्रश्न पत्र लिक नालंदा के व्यक्ति ने किया। मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला भी नालंदा के व्यक्ति के द्वारा किया गया। 

युवा जब प्रश्न उठाते हैं तो केवल लाठियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले परीक्षा घोटाले में तेजस्वी, नीतीश को जिम्मेवार मानते थे और छात्रों को 5000 रुपये मुआवजा देने की बात करते थे। अब केवल छात्रों को लाठियों से पुरस्कृत किया जा रहा है। जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्य के मदरसों में डिग्री कॉलेज खोलने की बात करते हैं। लेकिन, बिहार के किसी कालेज में स्ट्रेंथ के हिसाब से प्रोफेसर नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए