लाइव न्यूज़ :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार, कहा- राजद में एक मालिक बाकी सब नौकर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2023 16:51 IST

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद में मात्र एक मालिक है और बाकी सब नौकर। जबकि भाजपा में सारे नेता मल्टीपर्पस हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद में मात्र एक मालिक है और बाकी सब नौकरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, लालू जी कल भी अपराधी थे और आज भी वह अपराधी ही हैंउन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तेजस्वी भी पिता की राह पर चल दिए

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार भाजपा में गुटबाजी होने का दावा किए जाने पर भाजपा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद में मात्र एक मालिक है और बाकी सब नौकर। जबकि भाजपा में सारे नेता मल्टीपर्पस हैं। भाजपा में कोई कुछ नहीं है यानी कोई गुटबाजी नहीं है। यहां सबका साथ सबका विकास पर बात होता है। ये राजद नहीं है जहां एक मालिक है बाकी सब नौकर।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद एक व्यक्ति की पार्टी है। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अपराधी करार देते हुए कि लालू जी कल भी अपराधी थे और आज भी वह अपराधी ही हैं। कोर्ट ने उनको क्लीन चिट नहीं दिया है। लालू यादव को कोई भी क्लीन चिट नहीं दे सकता है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तेजस्वी भी पिता की राह पर चल दिए हैं। 

सम्राट ने कहा कि लालू जी के बेटा कह रहे हैं कि लालू जी के पीछे भाजपा नहीं होती तो वो बड़े हरिश्चंद्र थे। हरिश्चंद्र हो जाते तो हरिश्चंद्र अपराधी नहीं होते। भाजपा तो आपको भी अब क्लीन चिट नहीं दे सकती है। इसलिए अब एकदम बेफिक्र रहिए। इसलिए आप भी चिंता मत करिए आपको भी उसी तरह रखा जाएगा जैसे लालू जी को रखा जाएगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी जी भाजपा अगर किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है तो उसको बर्बाद भी कर सकती है। लालू जी भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। आजकल नीतीश कुमार हर रोज लालू जी के पास सही तौर पर उनका चरण वंदना करने जा रहे हैं, अगर नहीं जाएंगे तो कोई उपाय है उनका? उन्होंने कहा कि नीतीश जी तो आजकल आदेशपालक का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडीबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप