लाइव न्यूज़ :

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा बोले- डोकलाम के समय गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था, राहुल जी को भारत की चिंता करने की जरूरत नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: February 26, 2023 17:55 IST

संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने इस देश को जानने के लिए 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपने घर को छोड़ा। प्रचारक के रूप में उन्होंने देश को समझा और जाना। हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंसडोकलाम के समय गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था- संबित पात्रामनीष सिसोदिया सीबीआई को जवाब देंगे ऐसी आशा है - संबित पात्रा

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए आरोपों और मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के हंगामे के पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संबित पात्रा आप और राहुल गांधी दोनों पर बरसे।

राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर संबित पात्रा ने कहा, "जिस जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था। आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए। एक तरफ पूरा विश्व आज हिंदुस्तान को 'ब्राइट स्पॉट' कहने में लगा है वहीं कांग्रेस पार्टी 'हिंदुस्तान बर्बाद हो गया है' जैसे विषयों को अपने भाषणों में स्थान दे रही है। आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है तो इसका कारण है सुशासन।"

राहुल गांधी पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा, "डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था। 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी जिनपिंग के साथ जो करार किया था वो भी हमने देखा है। कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली है ये राहुल गांधी जी बताना बंद करें। जहां तक भारत की संप्रभुता का विषय है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक सक्षम देश है जिसमें सेना को 'फ्री हैंड' है। जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है, गांधी परिवार के लोग जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए। इस अधिवेशन में भी कमल की पंखुड़ियां बिछाई जा रही हैं ताकि गांधी परिवार इन पर चल सके।"

 संबित पात्रा ने आगे कहा, "राहुल गांधी ने इस देश को जानने के लिए 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपने घर को छोड़ा। प्रचारक के रूप में उन्होंने देश को समझा और जाना। हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे। आज विश्व जानता है कि भारत की क्षमता क्या है। राहुल जी, आपको भारत की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है आप अभी भारत को और जानिए।"

वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "भारत में कानून सबके लिए एक सामान है इसलिए मनीष सिसोदिया जी से जो सवाल भाजपा और भारत की जनता पूछे हैं उनके जवाब आप सीबीआई को देंगे ऐसा हमें विश्वास है। आप इवेंट मैनेजमेंट कर भ्रष्टाचार के ऊपर चादर ढंक देंगे, ऐसा नहीं हो सकता।"

टॅग्स :संबित पात्राBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप