लाइव न्यूज़ :

'वोट न दें या परिणाम भुगतें': अमित मालवीय ने TMC विधायक का BJP वोटर्स को धमकाने का शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2022 10:39 IST

वीडियो को शेयर करते हुए मालवीय ने कैप्शन में लिखा टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) के विधायक नरेन चक्रवर्ती भाजपा मतदाताओं और समर्थकों को खुली धमकी देते हुए कहते हैं कि वे बाहर न आएं और वोट न दें, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआसनसोल लोकसभा सीट पर चार विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा। टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती का भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भगवा पार्टी के मतदाताओं को धमकी देते हुए एक वीडियो साझा किया है।

कोलकाता: भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती का भगवा पार्टी के मतदाताओं को धमकी देते हुए एक वीडियो साझा किया है। वहीं, चुनाव आयोग से वीडियो पर ध्यान देने के लिए कहते हुए मालवीय ने बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भी आलोचना की। इस दौरान मालवीय ने सीएम बनर्जी पर ऐसे विधायकों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। 

वीडियो में नरेन चक्रवर्ती भाजपा के मतदाताओं और समर्थकों को खुलेआम धमकी देते हुए कह रहे हैं कि वे बाहर न आएं और वोट न दें अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। चक्रवर्ती ने ये भी कहा कि अगर उन्होंने वोट नहीं दिया, तो वे राज्य में रह सकते हैं और नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं और टीएमसी उनका समर्थन करेगी। बता दें कि अमित मालवीय ने ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया है।

वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए मालवीय ने कैप्शन में लिखा, "टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) के विधायक नरेन चक्रवर्ती भाजपा मतदाताओं और समर्थकों को खुली धमकी देते हुए कहते हैं कि वे बाहर न आएं और वोट न दें, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं। चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।" 

मालूम हो, आसनसोल लोकसभा सीट पर चार विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा। आसनसोल सीट मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो के पिछले साल अक्टूबर में भाजपा के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। इस बीच पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट मौजूदा विधायक सुब्रत मुखर्जी के पिछले साल 4 नवंबर को एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन के बाद खाली हो गई थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावपश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जीECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर