लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने शेयर किया राहुल गांधी का पंजाब में पगड़ी पहनने से इनकार करने का वीडियो, बताया नौटंकी, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: January 12, 2023 20:28 IST

बुधवार को राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले मंगलवार को अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर में भगवा पगड़ी भी पहनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का दावा वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पगड़ी पहनने से इनकार कियाउन्होंने मंगलवार को अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर में भगवा पगड़ी भी पहनी थीभाजपा नेता कहा- कैमरा और मीडिया वाले नहीं थे तो राहुल गांधी ने सिर पर दस्तार सजाने से मना किया

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पगड़ी पहने देखा गया था। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने उनकी इस पगड़ी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया है कि वायनाड के सांसद ने पगड़ी पहनने से इनकार कर दिया था, साथ ही सत्तारूढ़ दल ने इसे कांग्रेस नेता की नौटंकी बताया है। दरअसल, बुधवार को, उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले मंगलवार को अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर में भगवा पगड़ी भी पहनी थी।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “अभी नहीं बाँधूँगा” - कैमरा और मीडिया वाले नहीं थे तो राहुल गांधी ने सिर पर दस्तार (पगड़ी) सजाने से मना कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा में “टी-शर्ट” से लेकर “दस्तार” तक…हर हरकत एक नौटंकी और लिखी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा है। गांधी परिवार का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब।

उधर, बीजेपी की 'नौटंकी' टिप्पणी के बाद, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। राशिद अल्वी ने कहा, "बीजेपी को राष्ट्र के बारे में चिंतित होना चाहिए न कि राहुल गांधी क्या करते हैं।"

वहीं इससे पहले बीजेपी के अमित मालवीय ने पगड़ी का रंग चुनते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया था, "भारत जोड़ो यात्रा में पगड़ी और उसके रंग को बांधने के लिए किसे बुलाया जाना चाहिए सहित सब कुछ कोरियोग्राफ किया गया है। हालांकि आपत्तिजनक बात यह है कि जब कैमरे नहीं थे तो राहुल गांधी ने पगड़ी पहनने से इनकार कर दिया...राजनीति के लिए धार्मिक भावनाओं का शोषण करना कांग्रेस के डीएनए में है।" 

 

टॅग्स :राहुल गांधीManjinder Singh Sirsaकांग्रेसपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?