लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भाजपा की सीटें खाली रहेंगी: अखिलेश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:35 IST

Open in App

लखनऊ, 18 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।

यादव ने एक ट्वीट किया, ''ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा एवं अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ तथा भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए गये’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।''

पार्टी के एक नेता ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गाजीपुर से से शुरू हुई यादव की रथ यात्रा लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करके बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनऊ पहुंची तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ यात्रा के स्वागत के लिये रात भर खड़ी रही ।

यात्रा के इस चौथे चरण के दौरान यादव के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान मौजूद थे ।

सपा की विजय रथ यात्रा पिछले महीने कानपुर से बुंदेलखंड क्षेत्र तक शुरू की गई थी। यह बाद में लखनऊ से हरदोई और उसके बाद फिर गोरखपुर से कुशीनगर गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए