लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने कहा, ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ में यकीन रखते हैं मोदी

By भाषा | Updated: April 17, 2019 02:50 IST

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्सर अपनी सारी जमा पूंजी जन-कल्याण के लिए दान कर देने को रेखांकित करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं।

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्सर अपनी सारी जमा पूंजी जन-कल्याण के लिए दान कर देने को रेखांकित करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। भाजपा ने कांग्रेस के उस आरोप को भी खारिज किया कि मोदी ने गांधीनगर में उनके पास जमीन का टुकड़ा होने के संबंध में गलत जानकारी दी है। भाजपा का कहना है कि मोदी की संपत्ति के संबंध में कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है।

पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने बेहद कम आय के बावजूद बहुत संपत्ति जमा की है। कांग्रेस इससे पहले गांधी परिवार के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से इंकार कर चुकी है। कांग्रेस इन आरोपों को राजनीतिक बदले से प्रेरित बताती है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को दावा किया कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें एक भूखंड आवंटित किया गया था जिसको लेकर उन्होंने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों और 2014 के लोकसभा चुनाव के अपने हलफनामों में विरोधाभासी जानकारी दी है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने पहले के चुनावी हलफनामों में गुजरात स्थित गांधीनगर के एक भूखंड के संदर्भ में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मोदी का बचाव करते हुए भाजपा ने कहा कि वह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत पर चलते हैं। भाजपा ने कहा कि मोदी ने हाल ही में कुंभ मेला के दौरान सफाई कर्मियों के लिए अपनी निजी जमा पूंजी में से 21 लाख रुपये दान किए थे।

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में मोदी ने इतने ही राशि गुजरात सरकार के कर्मचारियों की बेटियों की शिक्षा के लिए दी थी। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए ‘सियोल पीस प्राइज’ में मिली 2,00,000 डॉलर की राशि भी दान कर दी थी। पार्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न लोगों से मिले तोहफों की नीलामी से मिली 11.73 करोड़ रुपये की राशि भी दान कर दी थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप