लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के संगठन महामंत्री रामलाल को संघ ने बुलाया वापस, मिली नई जिम्मेदारी

By विकास कुमार | Updated: July 14, 2019 11:04 IST

रामलाल को बीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का कार्यभार 2006 में संभाला था. पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद यह दूसरा सबसे प्रभावशाली पद माना जाता है. बीजेपी और संघ के बीच समन्वय का काम संगठन महामंत्री के जिम्मे ही रहता है.

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस के संपर्क प्रमुख की जिम्मेवारी अभी तक अनिरुद्ध देशपांडे संभाल रहे थे.रामलाल ने यह पद 2017 में ही छोड़ने की इच्छा जताई थी.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को आरएसएस ने संगठन में  वापस बुलाने का फैसला किया है. मीडिया ख़बरों के मुताबिक, रामलाल की जिम्मेवारी अब वी सतीश को सौंपी जाएगी. वहीं, संघ ने उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया है.

आरएसएस के संपर्क प्रमुख की जिम्मेवारी अभी तक अनिरुद्ध देशपांडे संभाल रहे थे. 

रामलाल को बीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का कार्यभार 2006 में संभाला था. पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद यह दूसरा सबसे प्रभावशाली पद माना जाता है. बीजेपी और संघ के बीच समन्वय का काम संगठन महामंत्री के जिम्मे ही रहता है. 

आज तक की एक खबर के मुताबिक, रामलाल ने यह पद 2017 में ही छोड़ने की इच्छा जताई थी. उन्होंने इसके लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी थी लेकिन लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शाह ने उनके पेशकश को टाल दिया था. 

रामलाल पार्टी में हमेशा पर्दे के पीछे रह कर काम करने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी भतीजी की शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी. यह विवाह मीडिया में चर्चा का विषय बना था, इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे. 

टॅग्स :आरएसएसअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील