लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के 'संगम ट्वीट' पर बीजेपी का जवाब, 'कांग्रेसियों का गुरूर, हिंदुओं का अपमान करो जरूर'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 31, 2019 19:29 IST

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्रियों के 29 जनवरी को संगम में डुबकी लगाने के बाद इनकी तस्वीर को पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने लिखा- ''गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!''

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- आजकल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिन्दु बनने की कोशिश कर रहे हैं।योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्रियों ने 29 जनवरी को संगम में डुबकी लगाई थी।

कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'इस संगम में सब नंगे हैं' विवादित ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया है। 31 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संबित पात्रा ने कहा,  कांग्रेस का एक ही मत रहा है और वो अंग्रेजों वाला है। इनका मत है हिंदुस्तान को धर्म के नाम पर बांटों और तानाशाही करो।''

संबित पात्रा ने कहा, देखिए कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं, एक वो जो हमेशा हिन्दुओं को गाली देते रहते हैं और दूसरे वो जो वोट पाने के लिए चुनाव के वक्त छद्म हिन्दू का रुप धारण कर लेते हैं। जैसे आजकल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहें हैं।"'

 संबित पात्रा बोले- ''देखो कांग्रेसियों का गुरूर, राहुल ने कहा जाओ थरूर, हिंदुओं का अपमान करो जरूर''  पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हर दिन हिन्दू धर्म को गाली देने का काम कर रही है, जो अत्यंत दुखद है। यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दिखता है।

शशि थरूर ने योगी कैबिनेट के संगम डुबकी पर किया था ट्वीट 

योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्रियों ने 29 जनवरी को संगम में डुबकी लगाई थी। जिसके बाद इनकी तस्वीर को पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने लिखा- ''गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं! जय गंगा मैया की!''  शशि थरूर ने ये ट्वीट देर रात बुधवार 29 जनवरी की रात को की। शशि थरूर का बयान सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहा। 

इन नेताओं ने भी शशि थरूर के बयान पर दी प्रतिक्रिया 

- शशि थरूर के ट्वीट पर सियासत गरमाने के बाद यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था- शशि थरूर ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने कई कुकर्म किए हैं। राहुल गांधी लगातार झूठ बोलते रहते हैं। कांग्रेस के नेताओं को कुंभ में डुबकी लगाकर अपने पापों का पश्चाताप करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आस्था और धर्म से जुड़े विषय का मजाक उड़ाया है। कांग्रेस ने संगम में स्नान करने वालों का भी मजाक उड़ाया है।

- बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है । उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है ।

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील