लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता रूपा गांगुली TMC नेता कुणाल घोष से मिलीं, बंगाल के राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 07:32 IST

हाल में एक सामाजिक कार्यक्रम में दोनों के आपस में बातचीत करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गयी है। घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम किसी कार्यक्रम में मिले। हम अलग अलग राजनीतिक दलों से हैं लेकिन वह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में रूपा गांगुली और कुणाल घोष की एक कार्यक्रम में बातें करने की तस्वीर वायरल हुई थी गांगुली और घोष ने दोनों ही इसे ‘‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया रूपा गांगुली ने कहा कि किसी अलग पार्टी के व्यक्ति से बात करने का मतलब उसमें शामिल होना नहीं होता है

कोलकाताः भाजपा नेता रूपा गांगुली ने एक सामाजिक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष से मुलाकात की जिससे पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में अटकलें चलने लगीं। हालांकि गांगुली और घोष ने दोनों ही इसे ‘‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया और कहा कि उसमें कोई राजनीति नहीं है।

हाल में एक सामाजिक कार्यक्रम में दोनों के आपस में बातचीत करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गयी है। घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम किसी कार्यक्रम में मिले। हम अलग अलग राजनीतिक दलों से हैं लेकिन वह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं। हमारी किशोरावस्था के दौरान वह प्रसिद्ध कलाकार थीं जिन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था। किसी को भी हमारी शिष्टाचार भेंट से कोई राजनीतिक मतलब निकालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ’’

बाद में रूपा गांगुली ने एक खबरिया चैनल से कहा कि भिन्न राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति से बात करने का मतलब उसमें (उस दल में) शामिल होने की संभावना नहीं होती है। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। 

टॅग्स :Kunal GhoshTMCBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप