लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने गोपाल राय के सहयोगियों का जारी किया स्टिंग वीडियो, आप के इन शीर्ष नेताओं के नाम पर टिकट बेचने का लगाया आरोप

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 21, 2022 12:22 IST

भाजपा ने दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के सहयोगियों और आम आदमी पार्टी के कथित शीर्ष नेताओं पर आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी के टिकट के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसे लेने में शामिल होने पर एक 'स्टिंग' का एक वीडियो जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोपाल राय, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज इसमें शामिल थे।भाजपा ने दावा किया कि वीडियो आप सदस्य बिंदू श्रीराम का है जो दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड 55 रोहिणी डी से टिकट की मांग कर रहा है।भाजपा ने यह भी दावा किया कि आप ने टिकट चाहने वालों से पैसे लेकर 250 में से 110 सीटों के लिए इसी तरह की बुकिंग की।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के सहयोगियों पर एक 'स्टिंग' का एक वीडियो जारी किया। इसके साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता आगामी निकाय चुनावों से पहले पैसे के लिए पार्टी के टिकट बेचने में शामिल थे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोपाल राय, आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज इसमें शामिल थे।

भाजपा ने दावा किया कि वीडियो आप सदस्य बिंदू श्रीराम का है जो दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड 55 रोहिणी डी से टिकट की मांग कर रहा है। समित पात्रा ने कहा कि गोपाल राय के करीबी पुनीत गोयल और लोकसभा क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम) में संचार प्रभारी आरआर पठानिया टिकट के लिए नकदी का हिस्सा थे। भाजपा ने यह भी दावा किया कि आप ने टिकट चाहने वालों से पैसे लेकर 250 में से 110 सीटों के लिए इसी तरह की बुकिंग की।

आम आदमी पार्टी ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है। 250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 4 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 7 दिसंबर को होगी। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा और आप इस तरह से आमने-सामने हो। इससे पहले भी कई बार दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप मड़ चुकी हैं। 

टॅग्स :Gopal Raiसंबित पात्राBharatiya Janata Partysambit patra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?