लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया संकल्प-पत्र, अमित शाह ने कहा-झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2024 16:03 IST

अमित शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को कैसी सरकार चाहिए ये उन्हें तय करना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह संकल्प पत्र जारी कियाइस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगीउन्होंने कहा कि हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि हम झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। झारखंड में कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत करेंगे। अमित शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को कैसी सरकार चाहिए ये उन्हें तय करना है।

भाजपा के इस घोषणा पत्र में खास बात यह है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रख कर 150 संकल्प लिये गये हैं। इसमें उन योजनाओं को फिर से बहाल गया है जिसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया था। 150 संकल्पों के तहत आदिवासी, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित लगभग सभी तबके पर फोकस किया गया है। 

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में आदिवासियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से बाहर रखने का वादा किया है। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने की 11 तारीख को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये देने का वादा किया गया है। भाजपा के संकल्प पत्र के तहत सूबे के 21 लाख परिवारों को पक्के घर दिए जाएंगे। युवाओं को लुभाने के लिए निजी संस्थानों में ट्यूशन फीस माफ करने का वादा किया गया है। 

साथ ही 2.87 लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष भर्ती और 5 लाख स्वरोजगार देने का वादा किया गया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा। उन्होंने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो। झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए। 

अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड की बहन-बेटियों के साथ घुसपैठियों ने जो अन्याय किया है, उसे रोकने में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बलात्कार के मामले 42 प्रतिशत बढ़े हैं। अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन जी, आप झारखंड की महिलाओं को संरक्षण देने में नाकाम रहे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024BJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की