लाइव न्यूज़ :

भाजपा राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली में कई दिनों से चल रहा था इलाज

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2023 11:38 IST

राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देहरद्वार दुबे का 74 साल की उम्र में निधन हो गयादिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को निधन हो गया। राज्यसभा सांसद के निधन की सूचना उनके बेटे प्रांशु दुबे ने की।

74 साल हरद्वार दुबे राज्यसभा में मौजूदा सांसद थें। गौरतलब है कि दिल्ली में कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था वह पिछले कुछ समय से बीमार थें। 

उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से आगरा वापस लाया जाएगा। हरद्वार दुबे उत्तर प्रदेश के आगरा में छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। 

सीएम योगी ने जताया दुख 

बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया गै। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने का साहस दें। 

बता दें कि हरद्वार दुबे आगरा की छावनी विधानसभा सीट से दो बार विधायर रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में वित्त मंत्री भी रहे थें।

2020 में बीजेपी में उन्हें राज्यसभा भेजा था। उन्होंने यूपी में ब्राह्मण वोटरों को साधने में अहम भूमिका निभाई हैं। वह सीतापुर और अयोध्या समेत कई जिलों में संघ प्रचारक भी रह चुके हैं। 

टॅग्स :BJPrajya sabhaउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Bharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर