लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियत पर उठाया सवाल, जानें क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2022 17:31 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी शराबबंदी योजना उनके ही गलत नियत और नीति के कारण सफल नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार को इस कानून के नाम पर लोगों को बरगलाना नहीं चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा पूर्ण नशाबंदी को शुरू से समर्थन दे रही है।विजय सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2016 में शराबबंदी कानून लागू होने के समय भाजपा विपक्ष में थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कहती है कि नीति वही बनाएं जो आम लोग स्वीकार करें।

पटना: बिहार में शराबबंदी के सफल और विफल होने को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोपों के बीच भाजपा ने एक बार फिर शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी शराबबंदी योजना उनके ही गलत नियत और नीति के कारण सफल नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार को इस कानून के नाम पर लोगों को बरगलाना नहीं चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण नशाबंदी को शुरू से समर्थन दे रही है। लेकिन नशाबंदी को सफलता कानून से ज्यादा नैतिक और सामाजिक दबाव के कारण मिलता है। अगर नियत साफ रहता है तभी नीति सफल होती है। विजय सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2016 में शराबबंदी कानून लागू होने के समय भाजपा विपक्ष में थी। 

उस समय हमने नीतीश कुमार से कहा था कि हम शराबबंदी का समर्थन करते हैं, लेकिन जिनके साथ आप बैठे हैं, उनकी नियत सही नहीं है। वे आपकी नीति को सफल होने नहीं देंगे। आज वही हो रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब बनाने और पीने वाले माफिया को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। कुढ़नी और गोपालगंज में यही हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कहती है कि नीति वही बनाएं जो आम लोग स्वीकार करें। साथ ही आपकी नियत साफ होनी चाहिए, अन्यथा इस तरह से लोगों को बरगलाना नहीं चाहिए। विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार और उनके साथ के दलों राजद, कांग्रेस आदि की नीति और नियत पर सवाल किया। उन्होंने राज्य में शराबबंदी को असफल बताते हुए इसके लिए नीतीश सरकार में शामिल अन्य दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने शराबबंदी को एक बरगलाने वाला कानून करार दिया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील