लाइव न्यूज़ :

BJP President Nitin Nabin: 20 जनवरी को नितिन नबीन बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष?, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह होंगे प्रस्तावक, 19 जनवरी को करेंगे नामांकन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2026 18:39 IST

BJP President Nitin Nabin: नितिन 15 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। 46 वर्षीय नितिन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चयन को एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में प्रस्तुत करना चाहती है।जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब उनकी विदाई तय है।ताजपोशी के वक्त पार्टी की ओर से एक बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के नाम पर मुहर लग जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन 19 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को उनके नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वयं प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रहेंगे। दोनों शीर्ष नेताओं की मौजूदगी से नितिन के नाम पर पार्टी नेतृत्व की पूरी सहमति और भरोसे का संकेत मिलता है। नितिन के नामांकन के मौके पर भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है, जिससे यह साफ है कि पार्टी इस चयन को एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में प्रस्तुत करना चाहती है।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब उनकी विदाई तय है। उनकी जगह पर अब नितिन को पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को ही नितिन नवीन अपना पदभार संभाल लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी के वक्त पार्टी की ओर से एक बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि नितिन 15 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। 46 वर्षीय नितिन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के वक्त पीएम मोदी ने कहा था कि नितिन नवीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। पीएम ने कहा था कि मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। राजनीतिक सफर की बात करें तो नितिन नवीन चार बार विधायक रह चुके हैं।

संगठन तथा सरकार दोनों स्तरों पर उन्हें मजबूत प्रशासक और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। वे कायस्थ समाज से आते हैं, जिसे देखते हुए पार्टी के सामाजिक समीकरणों में भी यह फैसला अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

बंगाल समेत पूर्वी भारत में संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व एक नए सामाजिक और राजनीतिक संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहता है। भाजपा के अंदर इस घटनाक्रम को संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से एक निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, नितिन नवीन के लिए कांटों भरा ताज होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही उनको कई चुनौतियों का सामना करना होगा। उनकी सबसे बड़ी चुनौती इस साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होगी। उन्हें 'बंगाल फतह' की रणनीति तैयार करनी होगी तो वहीं असम बचाने का दबाव भी झेलना होगा। इसके अलावा दक्षिण भारत में 'कमल खिलाने' का दबाव होगा।

टॅग्स :Nitin Nabinबिहारनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो