लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:31 IST

Open in App

लखनऊ, छह अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लखनऊ व आगरा में पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार (सात अगस्त) को पूर्वाह्न 11 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लखनऊ पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नड्डा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेगें।

दीक्षित के मुताबिक दोपहर सवा एक बजे नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। नड्डा अपराह्न साढ़े तीन बजे लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और शाम चार बजे वहां प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

दीक्षित के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष आठ अगस्त को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आगरा पहुंचेंगे, जहां पूर्वाह्न 11 बजे वह होटल ताज विलास (फतेहाबाद रोड), आगरा में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। तीन बजे नड्डा आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने होटल एसएनजे गोल्ड में कोरोना योद्धाओं के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें कई प्रमुख चिकित्सक हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए