लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के नैहाटी स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:05 IST

Open in App

कोलकाता, 25 फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी स्थित महान उपन्यासकार एवं कवि बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के पैतृक निवास गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नड्डा के साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी सांसद अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने उस जगह पुष्पांजलि अर्पित की जहां चटोपाध्याय का जन्म हुआ था।

नड्डा ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें महान उपन्यासकार के जन्मस्थान पर आने का मौका मिला जिन्होंने अपने कार्यों से लोगों को आजादी के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना चटोपाध्याय ने की है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ उनके कार्यों से देश के लोगों में आत्म सम्मान का भाव पैदा हुआ और उन्होंने उपनिवेशवाद के चंगुल से भारत को निकालने के लिए लोगों में राष्ट्रवाद को जगाया।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महान उपन्यासकार की कृतियां भगवा पार्टी को ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्णिम बंगाल) बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

वह चटोपाध्याय के पैतृक आवास के बगल में बने संग्रहालय भी गए और अभिलेखों को देखा।

नड्डा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, रवींद्र नाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, चटोपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी हस्तियों ने देश को दिशा दी।

इसके बाद नड्डा ने एक जूट मिल मजदूर के घर दोपहर का भोजन किया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल ‘लोक्खो सोनार बांग्ला’ (लक्ष्य स्वर्णिम बंगाल) अभियान की शुरुआत करने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए