लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान, झारखंड में कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2022 17:47 IST

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। हमारी बहनें भी सुरक्षित नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार को घेरते हुए कहा- झारखंड में कुछ भी ठीक नहींराज्य की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा- यहां बहनें सुरक्षित नहींभाजपा को बताया आदिवासियों की चिंता करने वाली पार्टी

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के द्वारा आयोजित विश्वास रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। हमारी बहनें भी सुरक्षित नहीं है। 

ऐसे में झारखंड में बदलाव की जरूरत है। आप विश्वास दिलाएं कि भाजपा को वोट कर मजबूती प्रदान करेंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि जनसंघ की स्‍थापना से ही आदिवासी समाज की सुध ली जा रही है। कड़िया मुंडा को पद्मश्री से नवाजा गया है। वे मंच पर मौजूद हैं। उनका स्वागत है।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। सभी वीर शहीदों को नमन। आदिवासी समाज की चिंता किसी ने की है, तो वो है भाजपा। आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था। 

सिदो-कान्हो, बुद्धू भगत समेत अन्य वीर शहीदों ने अंग्रेजों से लोहा लिया। आदिवासी बोलते कम हैं, लेकिन आदिवासी समाज के वीर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दे दी। आदिवासी देश प्रेम के लिए हमेशा आगे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 1857 की लड़ाई से भी बहुत पहले, 1915 में गांधी जी के भारत लौटने से वर्षों पहले आदिवासियों ने अंग्रेजों से लड़ाई शुरू कर दी थी। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग की सुध ली है। महिलाओं को जहां शौचालय की सुविधा दी है, वहीं पक्का मकान की भी सुविधा दी है। ये बदलते भारत की तस्वीर है।

इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद के नाम पर और अपने करीबियों के नाम पर खदान की लीज ली गई है। झारखंड में नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस मूकदर्शक है। यहां बहनें सुरक्षित नहीं हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है। जहां कमीशनखोरी हो, महिलाओं की इज्जत नहीं हो। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के आवास पर ईडी की रेड पर भी राज्य सरकार को परेशानी हुई। 

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी ने नहीं की है। 70 साल में किसी ने इनकी सुध नहीं ली। आदिवासी समाज के लिए संग्रहालय बनाना और उसे सुसज्जित करना आपका सम्मान है। 

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री आदिवासी हैं। 190 विधायक हैं। गरीबी से लोग बाहर निकल रहे हैं। इसमें काफी संख्या में आदिवासी हैं। 11 करोड़ बहनें शौचालय के लिए खुले में जाती थीं। मोदी सरकार ने इन्हें शौचालय की सुविधा दी है। इसमें ढाई करोड़ आदिवासी बहनें शामिल हैं।

 

 

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो