लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारियों की कल सुबह 10 बैठक बुलाई, आगामी 11 राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर करेंगे चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 19:26 IST

सभी प्रभारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही राज्यों में चलाए गए संगठनात्मक अभियानों के बारे में जानकारी देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के बारे में विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।साल के अंत तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव सहित अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

 

 

नड्डा ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं को राज्यों और संघशासित प्रदेशों का प्रभार सौंपा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी प्रभारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के साथ ही राज्यों में चलाए गए संगठनात्मक अभियानों के बारे में जानकारी देंगे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कई राजनीतिक मुद्दों के अलावा अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां के बारे में विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।

प्रभारियों संग चर्चा के बाद नड्डा पार्टी महासचिवों के साथ भी एक बैठक करेंगे। इस साल के अंत तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हिमाचल में जहां उसके सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है, वहीं गुजरात में उसके समक्ष अपना गढ़ संभाले रखने की चुनौती है।

अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस की अपने बूते सरकार है।

नड्डा ने नौ सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया था। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था। रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि देब को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जावड़ेकर को केरल में पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

टॅग्स :जेपी नड्डागुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPअमित शाहहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022तेलंगानामध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो