लाइव न्यूज़ :

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है कांग्रेस, विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे राहुल गांधी: जेपी नड्डा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 17, 2023 10:04 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आए। दरअसल, गांधी लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिए अपने बयान को लेकर भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आए। दरअसल, गांधी लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिए अपने बयान को लेकर भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में भाजपा लगातार उनपर हमला बोल रही है। इसी क्रम में नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "यह देशद्रोहियों को मजबूत नहीं तो क्या है? विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? राहुल गांधी जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपका इरादा क्या होता है?"

जेपी नड्डा ने कहा, "किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में दखल देने के पीछे उनकी क्या मंशा है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए आजादी के बाद से भारत के इतिहास में यहां तक ​​कि सबसे कठिन समय में भी भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह बहुत गंभीर मामला है।"

टॅग्स :जेपी नड्डाराहुल गांधीBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत