लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election 2023: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा पर लगा मतदाताओं को 'धमकाने' का आरोप, कांग्रेस ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर उठाया सवाल

By भाषा | Updated: April 20, 2023 07:14 IST

कर्नाटक में जेपी नड्डा के भाषण का एक वीडियो को ‘टैग’ करते हुए रमेश ने एक ट्वीट में कहा है कि ‘‘भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कर्नाटक में जेपी नड्डा के भाषण का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में भाजपा को मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। यही नहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा किया गया है।

Karnataka Election 2023:कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कर्नाटक में दिए गए एक भाषण का ‘वीडियो क्लिप’ ट्विटर पर साझा किया और उन पर मतदाताओं को ‘धमकाने’ का आरोप लगाते हुए उनकी टिप्पणियों को ‘‘लोकतंत्र पर हमला’’ करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक में नड्डा की चुनावी रैली का एक वीडियो ट्वीट किया है। 

जे पी नड्डा ने क्या कहा है

नड्डा को वीडियो में यह बोलते सुना जा सकता है, ‘‘कर्नाटक में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए मैं कमल के निशान पर वोट मांगने आया हूं। कर्नाटक में विकास जारी रहे, निरंतर चलता रहे, यह चुनाव का मुद्दा है। जो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी का आशीर्वाद है उससे कहीं कर्नाटक वंचित ना हो जाए, इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आपको कमल को जीताना है और कर्नाटक के विकास को आगे बढ़ाना है।’’ 

वीडियो को ‘टैग’ करते हुए रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी। कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।’’ 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से क्या कहा गया

वहीं, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो साझा कर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा की भ्रष्ट 40 प्रतिशत (कमीशन) वाली सरकारी को वोट नहीं देने पर कर्नाटक के लोगों के संवैधानिक अधिकार रोक लेने की धमकी दी है।’’ 

पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘यह लोकतंत्र पर स्पस्ष्ट रूप से हमला है और प्रदर्शित करता है कि भाजपा कर्नाटक के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करने की योजना बना रही है।’’ कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम किसी राजा की प्रजा नहीं हैं, बल्कि संविधान द्वारा शासित एक संघीय देश के नागरिक हैं।’’ बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी मतगणना 13 मई को होगी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जेपी नड्डाBJPकांग्रेसवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप