लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों के बाद तय होगा अमित शाह का उत्तराधिकारी, 13 जून को होगी संगठन की बैठक

By भाषा | Updated: June 10, 2019 20:13 IST

पार्टी नेता ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की कवायद पूरा होने में तीन-चार महीने लग सकते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष तभी चुना जा सकता है जब कम से कम 50 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरे हो जाएं। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष परंपरागत तौर पर आम सहमति से चुना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी में शीर्ष पद के दावेदार के तौर पर संगठन के प्रमुख नेता जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव को देखा जा रहा है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष परंपरागत तौर पर आम सहमति से चुना जाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 जून को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों एवं महासचिवों (संगठन) की बैठक करेंगे। इससे संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू होगी जो उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के साथ खत्म हो सकती है।

भाजपा में अध्यक्ष के बाद सबसे अहम पद संगठन महासचिव का होता है। राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तरों पर भी यही व्यवस्था है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि संगठनात्मक बैठक 14 जून को भी जारी रह सकती है।

शाह का पार्टी प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल इस साल के शुरू में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा गया था और पार्टी ने संगठनात्मक चुनावों को टाल दिया था।

पार्टी ने हालिया आम चुनाव में लोकसभा की 543 में से 303 सीटें हासिल की हैं। मगर शाह इसके बाद भी चैन से नहीं बैठे और तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार करने और पार्टी के आंतरिक चुनावों के लिए जमीनी कार्य करने में जुट गए हैं।

उन्होंने रविवार को महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा इकाइयों की पार्टी के कोर समूहों की अलग अलग बैठक की थी और इन राज्यों में भाजपा की रणनीति पर चर्चा की थी।

पार्टी नेता ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की कवायद पूरा होने में तीन-चार महीने लग सकते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष तभी चुना जा सकता है जब कम से कम 50 फीसदी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरे हो जाएं। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष परंपरागत तौर पर आम सहमति से चुना जाता है।

प्रधानमंत्री द्वारा शाह को गृह मंत्री बनाने के साथ ही, पार्टी में इस तरह के कयास थे कि वह पार्टी प्रमुख पद पर नहीं रहेंगे। बहरहाल, पार्टी ने शाह के संभावित कदम पर औपचारिक टिप्पणी करने से परहेज किया।

पार्टी में शीर्ष पद के दावेदार के तौर पर संगठन के प्रमुख नेता जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव को देखा जा रहा है। 

टॅग्स :अमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील