लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों में हार के बाद अमित शाह आये हरकत में, दिल्ली बीजेपी नेताओं को देंगे बूथ मैनेजमेंट की क्लास

By विकास कुमार | Updated: December 18, 2018 16:42 IST

बूथ इंचार्ज को बार कोड लगे आईडीकार्ड दिया जायेगा, ताकि उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित किया जा सके। दिल्ली बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट के हेड धरमबीर सिंह के मुताबिक, बूथ इंचार्ज को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सामने अपने सुझावों को रखने का भी मौका मिलेगा।

Open in App

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद अमित शाह हरकत में आ गए हैं। खबर है कि अमित शाह दिल्ली में 12000 बूथ प्रभारियों को चुनावी प्रबंधन की बारीकियां सिखायेंगे। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अमित शाह के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी पाठशाला लगाई जाएगी।

दिल्ली में कूल 13816 पोलिंग बूथ हैं और पार्टी ने कूल 12000 बूथ इंचार्ज के नाम तय किए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्य स्तरीय स्तर पर बूथ इंचार्ज और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच संवाद होने जा रहा है। 

बूथ इंचार्ज को बार कोड लगे आईडीकार्ड दिया जायेगा, ताकि उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित किया जा सके। 

दिल्ली बीजेपी के बूथ मैनेजमेंट के हेड धरमबीर सिंह के मुताबिक, बूथ इंचार्ज को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सामने अपने सुझावों को रखने का भी मौका मिलेगा। 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 

विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद अमित शाह के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि अमित शाह जल्द ही कुछ बड़ा फैसला करने वाले हैं। जिसमें पार्टी नेतृत्व में नए चेहरों को शामिल करना था। 

लोकसभा चुनावों में अब कुछ महीनें ही बचे हैं, इसलिए अमित शाह का एक्टिव मोड में आना पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावअमित शाहमनोज तिवारीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप