लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीजेपी को अमित शाह ने दी नसीहत, भ्रम पैदा ना करें और विपक्ष की भूमिका अदा करें

By भाषा | Updated: September 14, 2018 01:14 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की प्रदेश इकाई से कहा है कि कोई भ्रम नहीं पैदा करें और गंभीरता के साथ विपक्ष की भूमिका अदा करें।

Open in App

बेंगलूरू, 14 सितंबर : कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर मची खींचतान से जद-एस के साथ उसके गठबंधन पर मंडराये खतरे के बादल के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की प्रदेश इकाई से कहा है कि कोई भ्रम नहीं पैदा करें और गंभीरता के साथ विपक्ष की भूमिका अदा करें।

भाजपा पर गठबंधन सरकार गिराने की कोशिश करने के कांग्रेस नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमारी मंशा पर संदेह करने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को कांग्रेस में संकट से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर बयान नहीं देने का निर्देश दिया गया है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ आज मैंने बात की। उन्होंने हमें निर्देश दिया है कि कोई भ्रम पैदा नहीं होना चाहिए। हमें राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर कोई बयान नहीं देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि हमें इसके बजाय विपक्ष की भूमिका गंभीरता से अदा करनी चाहिए।

आरोप हैं कि कांग्रेस के भीतर मची खींचतान का भाजपा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है और सरकार को गिराने के लिए उसके विधायकों पर डोरे डाल रही है।कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपनी पार्टी के अंदर के अंसतोष के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। 

टॅग्स :अमित शाहकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार