लाइव न्यूज़ :

BJP संसदीय बैठक: PM मोदी ने कहा-बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश हुई, लेकिन जनता को समझ आ गया

By भाषा | Updated: February 4, 2020 12:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पार्टी सांसदों से कहा कि कुछ लोगों ने बजट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश तो हुई लेकिन लोग भ्रमित नहीं हुए और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है ।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को बीजेपी की संसदीय बैठक हुई PM मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने बजट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पार्टी सांसदों से कहा कि कुछ लोगों ने बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन जनता भ्रमित नहीं हुई और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है । सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोडो समझौते को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया था ।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर की ब्रू जनजातियों को असम में बसाने को लेकर जानकारी दी और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण फैसला है। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने बजट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश तो हुई लेकिन लोग भ्रमित नहीं हुए और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है ।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए । पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए । सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में सांसदों की ड्यूटी लगाई जाएगी । ये सांसद अगले कुछ दिन तक अलग अलग क्षेत्रों में रह कर पार्टी उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे। संसद भवन परिसर संसद ग्रंथालय में भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आदि शामिल थे ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा