लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 12 विधायकों के निलंबन के विरोध में कृत्रिम सत्र आयोजित किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:54 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित करने के विरोध में पार्टी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंगलवार को यहां विधान भवन की सीढ़ियों पर ‘काउंटर असेंबली’ स्थापित कर कृत्रिम सत्र आयोजित किया।

भाजपा के कई विधायक सुबह में विधानमंडल भवन की सीढ़ियों पर बैठ गए और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए- जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने भाजपा विधायक कालिदास कोलमकर को "(क्षद्म) सदन का अध्यक्ष" घोषित किया और चर्चा करने का प्रस्ताव रखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि झूठे आरोपों के आधार पर पार्टी के 12 विधायकों को निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा, “आज, मैं यहां इस सरकार के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश करता हूं और मैं सदस्यों से प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने का अनुरोध करता हूं।” फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक इस 'अत्याचारी सरकार' के कामकाज के खिलाफ बोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “वे इस 'वसूली' और भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करना चाहते हैं।”

इसके बाद, सुरक्षा अधिकारियों ने भाजपा सदस्यों को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने से रोक दिया, जबकि वे सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार भाजपा को उसकी “ मनमानी ” के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा, “क्या सरकार ने आपातकाल लगा रखा है? यह काला अध्याय है…यह लोकतंत्र की हत्या है।”

राज्य सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ 12 विधायकों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जिसके बाद सोमवार को उन्हें एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?