लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने जगन्नाथ मंदिर की धनराशि यस बैंक में जमा करने के पीछे साजिश का लगाया आरोप, बीजेडी ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: March 10, 2020 04:37 IST

भाजपा प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने मंदिर की धनराशि को अनिश्चितता में धकेलने के लिए रविवार को राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। बीजद के प्रवक्ता सुभाष सिंह ने आरोपों पर कहा, ‘‘भाजपा नेता इस मामले पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजद के प्रवक्ता सुभाष सिंह ने बीजेपी के आरोपों पर कहा ‘‘जब केंद्रीय वित्तमंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक कह रहे हैं कि जमाकर्ताओं का पैसा यस बैंक में सुरक्षित है तो प्रदेश भाजपा नेता लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं।’’उन्होंने यह भी कहा कि यदि महापात्र और हरिचंदन के बयान सही हैं तो केंद्रीय बैंक और वित्तमंत्री का आश्वासन असत्य है।

भुवनेश्वर: ओडिशा भाजपा ने श्री जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपये की राशि नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में जमा करने के पीछे साजिश होने का सोमवार को आरोप लगाया और इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिजय महापात्र ने निजी बैंक में धन जमा करने के पीछे जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के कुछ सदस्यों और दो सरकारी अधिकारियों के शामिल होने का भी दावा किया।हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। ओडिशा सरकार ने श्रद्धालुओं के हित में धन जारी करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की रविवार को मांग की थी।महापात्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि 2015 में महालेखाकार ने एक रिपोर्ट में जगन्नाथ मंदिर की धनराशि में घोर अनियमितताओं का संकेत दिया था लेकिन राज्य सरकार ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय वित्तमंत्री को पत्र लिखने के बजाय राज्य सरकार को प्रवर्तन निदेशालय से सम्पर्क करना चाहिए। मामले की ईडी जांच से साजिश का खुलासा होगा।’’भाजपा प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने मंदिर की धनराशि को अनिश्चितता में धकेलने के लिए रविवार को राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। बीजद के प्रवक्ता सुभाष सिंह ने आरोपों पर कहा, ‘‘भाजपा नेता इस मामले पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भगवान जगन्नाथ मंदिर से संबंधित मुद्दों का राजनीतिकरण करना महापात्र की पुरानी आदत है।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब केंद्रीय वित्तमंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक कह रहे हैं कि जमाकर्ताओं का पैसा यस बैंक में सुरक्षित है तो प्रदेश भाजपा नेता लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि महापात्र और हरिचंदन के बयान सही हैं तो केंद्रीय बैंक और वित्तमंत्री का आश्वासन असत्य है।सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं को पता लगाने दीजिये कि कौन झूठ बोल रहा है।’’ इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बयान की मांग की थी। पटनायक अभी तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले हैं।

टॅग्स :यस बैंकओड़िसानवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया