लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर शनिवार को उम्मीदवार बनाया।

इसके साथ ही हुसैन की चुनावी राजनीति में वापसी हो गई है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह पहला मौका है जब वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। वर्ष 2014 में वह भागलपुर से लोकसभा का चुनाव हार गए थे जबकि 2019 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं।

पार्टी ने हुसैन को बिहार से उम्मीदवार बनाने के अलावा उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भी छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

इनमें कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेन्द्र चौधरी शामिल हैं।

राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है।

जिन 12 सीटों पर चुनाव होने हैं उसके मौजूदा सदस्‍यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए