लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा, कहा- इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2024 16:23 IST

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि उन्हें(ममता बनर्जी) यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है तो वे इसका दोष दूसरे को दे रही हैं। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखतीं ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके। 

Open in App

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है। ऋतुराज सिंहा ने इसे बेहद शर्मनाक बयान बताते हुए कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? 

उन्होंने कहा कि उन्हें(ममता बनर्जी) यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है तो वे इसका दोष दूसरे को दे रही हैं। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखतीं ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके। 

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है और ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ उलूल-जुलूल बाते कर, अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा, एक तरफ वे लोकतंत्र में सबको बोलने के अधिकार, सबको अपनी अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और वही दूसरी तरफ आज जब उनके शासन की असफलता पर पश्चिम बंगाल के मूल नागरिक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करके अपनी आवाज उठा रहे है तो यही ममता बनर्जी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम क्यों कर रही है? ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस देश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल के लोगो को इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे देश के किसी प्रदेश में हिंसा भड़का सके।

दरअसल, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में भाजपा के पश्चिम बंगाल बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और आगजनी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य में आग लगवाने का आरोप लगाया था। 

कोलकाता की एक रैली में उन्होंने कहा था कि अगर आपने(पीएम मोदी) बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे और हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे। ममता ने कहा था कि मोदी बाबू कोलकाता के दुष्कर्म और हत्या केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीBihar BJPपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप