लाइव न्यूज़ :

दिलीप घोष की बयानबाजी पर भाजपा आलाकमान ने दिए लगाम लगाने के निर्देश, अरुण सिंह ने लिखा पत्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2022 17:05 IST

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को अरुण सिंह ने पत्र लिखकर "मीडिया के सामने संयम बरतने" को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें पहले भी काफी बार चेतावनी दी गई है, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से अंतरकलह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।पत्र में कहा गया कि टीम की छवि को उनकी टिप्पणियों ने खराब किया है।

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी नेता दिलीप घोष को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए सिंह ने घोष को मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच पर जाने से परहेज करने के लिए कहा। समाचार एजेंसी एएनआई ने अरुण सिंह द्वारा लिखे गए पत्र की कॉपी ट्वीट की है, जिसमें सिंह ने घोष को अपने स्वयं के सहयोगियों के बारे में पश्चिम बंगाल राज्य या कहीं और मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच पर जाने से परहेज करने के लिए लिखा है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से अंतरकलह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को अरुण सिंह ने पत्र लिखकर "मीडिया के सामने संयम बरतने" को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें पहले भी काफी बार चेतावनी दी गई है, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। पत्र में आगे कहा गया कि टीम की छवि को उनकी टिप्पणियों ने खराब किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दिलीप घोष को लिखा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष, एक विधायक के बाद सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ता आपकी सलाह और समर्थन की आशा करते हैं। पार्टी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता पूर्ण है। मगर कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जब राज्य के पार्टी कार्यकर्ता आपके बयान से नाराज हुए हैं और केंद्र को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। इस बारे में आपको पार्टी नेतृत्व की ओर से पहले भी आगाह किया जा चुका है, ताकि आप अपने बयान पर ध्यान दे सकें। 

पत्र में अरुण सिंह ने आगे लिखा कि हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व अन्य फोरम को दिए गए इंटरव्यू में आपने खुले तौर पर राज्य के नेताओं की आलोचना की। ऐसे बयान सिर्फ पार्टी को आहत करते हैं और इससे आपके पुराने कामों पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा उपाध्यक्ष की ओर से आ रहे ऐसे बयान पार्टी में असंतोष पैदा करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी चिंता से आपको आगाह करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने आशा जताई है कि आप भविष्य में मीडिया में ऐसी बयानबाजी से दूर रहेंगे। 

टॅग्स :Dilip GhoshWest Bengalअमित शाहAmit ShahBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण