लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले भाजपा मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 20:51 IST

बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक आशीष शेलार लगभग एक दशक से क्रिकेट राजनीति की दुनिया में रहे हैं, जबकि पवार पूर्व में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं का समर्थन मांगा। केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख एवं विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की। हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को मुंबई में राकांपा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हैं। केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।

दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की लड़ाई में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं का समर्थन मांगा। शेलार और पवार प्रतिद्वंद्वी दलों से हैं, लेकिन जब मुंबई क्रिकेट या खेल की शीर्ष संस्था पर नियंत्रण की बात आती है तब वे एक साथ नजर आते हैं।

बांद्रा पश्चिम से भाजपा विधायक शेलार लगभग एक दशक से क्रिकेट राजनीति की दुनिया में रहे हैं, जबकि पवार पूर्व में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुके हैं। 

टॅग्स :शरद पवारBJPमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस