लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे के बाद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा सांसद ने कहा- 'जय हिंदू राष्ट्र'

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2024 17:43 IST

इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने बरेली से भाजपा सांसद के 'जय हिंदू राष्ट्र' का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह भारत के संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है।

Open in App

नई दिल्ली: लोकसभा में उस समय हंगामा मच गया जब बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपनी शपथ के अंत में ‘जय हिंदू राष्ट्र’ कहा। गौरतलब है कि ऐसा तब हुआ जब एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते समय ‘जय फिलिस्तीन’ कहा।

इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने बरेली से भाजपा सांसद के 'जय हिंदू राष्ट्र' का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह भारत के संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है। ओवैसी ने कहा, "अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं... मैंने कहा 'जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन'। यह गलत कैसे है? मुझे संविधान का प्रावधान बताएं? आपको भी सुनना चाहिए कि दूसरों ने क्या कहा। मैंने वही कहा जो मुझे कहना था। महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था, पढ़िए।"

इसी प्रकार टीवी सीरियल 'रामायण' में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने जय श्री राम का नारा लगाया। हालांकि गोविल ने संस्कृत में शपथ लेकर एक विशेष छाप छोड़ी। उनके संस्कृत में शपथ लेने के बाद सदन में 'जय श्री राम' के नारे गूंज उठे. इसके तुरंत बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थकों ने 'जय अवधेश' के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल और अधिक जीवंत हो गया।

टॅग्स :संसदअसदुद्दीन ओवैसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम