लाइव न्यूज़ :

अगर देश में मंदी होती, तो हम यहां पैंट कोर्ट पहनकर नहीं 'कुर्ता' और 'धोती' पहन कर आते: BJP सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 07:53 IST

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मंदी को लेकर दिल्ली और दुनिया में चर्चाएं हैं। अगर कोई मंदी होती, तो हम यहाँ 'कुर्ता' और 'धोती' पहन कर आते, ना कि कोट और जैकेट पहनकर यहां आते।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अगर मंदी होती तो हम नए-नए कपड़े, पैंट और पजामा नहीं खरीदते।भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया की एक सभा में मंदी को लेकर यह बयान दिया है। 

इन दिनों अर्थव्यवस्था में सुस्ती से देश में रोजगार सृजन बुरी तरह प्रभावित हुआ है चालू वित्त वर्ष में नयी नौकरियों के अवर एक साल पहले की तुलना में कम पैदा हुए हैं । एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 में इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में 16 लाख कम नौकरियों का सृजन होने का अनुमान है। इन सबके बीच भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया की एक सभा में मंदी को लेकर बेहद अजीबो-गरीब बयान दिया है। 

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मंदी को लेकर दिल्ली और दुनिया में चर्चाएं हैं। अगर कोई मंदी होती, तो हम यहाँ 'कुर्ता' और 'धोती' पहन कर आते, ना कि कोट और जैकेट पहनकर यहां आते। अगर मंदी होती तो हम नए-नए कपड़े, पैंट और पजामा नहीं खरीदते।

यह कोई नई बात नहीं है कि किसी भाजपा के सांसद ने मंदी को लेकर इस तरह की बात कही हो। इससे पहले भी भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान विवादों में रह चुका है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पिछले साल बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती को नकार दिया था।

उन्होंने मंदी से इनकार करते हुए कहा था कि फिल्में अच्छा कारोबार कर रही हैं और करोड़ों कमा रही है। रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि तीन हिंदी फिल्में एक दिन में 120 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं, तो फिर देश में मंदी कहां है?

इसके अलावा, जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष यानी 2019-20 में महज 5 फीसदी का ग्रोथ होने का अनुमान है। इस वित्त वर्ष की सितंबर में खत्म दूसरी तिमाही में तो महज 4.8 फीसदी की ग्रोथ हुई है। जीडीपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।

 

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशइकॉनोमीबजटसेंसेक्सबेरोजगारीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप