लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने फिर उठाए मोदी सरकार पर सवाल, कहा- रेलवे के निजीकरण से 5 लाख कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 21:27 IST

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के सांसद ने कहा, केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें।

Open in App
ठळक मुद्देकहा, लोक कल्याणकारी सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा कभी नहीं दे सकती कृषि कानून, बढ़ती महंगाई को लेकर भी वरुण गांधी अपनी सरकार पर साध चुके हैं निशाना

नयी दिल्ली: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एकबार फिर से अपनी ही सरकार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने निजीकर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वरुण गांधी ने मंगलवार को बैंक और रेलवे के निजीकरण का विरोध किया। पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के सांसद ने रेलवे और बैंक के निजीकरण से 5 लाख कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। 

इससे पहले वरुण गांधी कृषि कानूनों, महंगाई जैसे मु्द्दों को लेकर अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। उनकी राय भाजपा के आधिकारिक रुख से भिन्न देखी गई है। पीलीभीत के सांसद ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि एक लोक कल्याणकारी सरकार आर्थिक असमानता पैदा नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को ‘जबरन सेवानिवृत्त’ यानि बेरोजगार कर देगा। समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें। सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक लोक कल्याणकारी सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा कभी नहीं दे सकती।’’

इससे पहले 18 फरवरी को भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, विजय माल्या 9000 करोड़, नीरव मोदी 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल 23000 करोड़, आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।

टॅग्स :वरुण गांधीRailwaysबैंकिंगमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील