लाइव न्यूज़ :

'बहुसंख्यक सतर्क रहें, लौट कर आ सकता है मुगल शासन', बीजेपी युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में दिया ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 08:23 IST

तेजस्वी सूर्या ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दशकों पुराने कई मुद्दों का खात्मा किया गया है। इनमें अनुच्छेद 370, राम मंदिर का निर्माण, बोड़ो समस्याओं का समाधान और "ट्रिपल तालक" शामिल अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए के बारे में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, यह कानून भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनने वाला है। विपक्ष पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, विपक्षियों को ये बात बहुत अच्छे से पता है कि सीएए से देश के किसी भी नागरिक का कोई लेना-देना नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन पर बोलते हुए लोकसभा में कहा कि बहुसंख्यक समुदाय को सतर्क हो जाना चाहिए...क्योंकि फिर से लौटकर मुगल शासन वापस आ सकता है। तेजस्वी सूर्या ने बुधवार (5 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा, "अगर बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो, मुगल राज दूर नहीं रह सकता है।" सदन में जब तेजस्वी सूर्या यह बात बोली सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। शाहीन बाग में तकरीबन 55 दिनों से सीएए का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहां की स्थानीय महिलाएं इस विरोध प्रदर्शम का मोर्चा संभाले हुए हैं।

तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कई सालों से चले आ रहे मुद्दों का समाधान किया है। उन्होंने कहा, 'जब तक हम भारत वाले अपने पुराने घावों को नहीं भरेंगे, तबतक न्यू इंडिया का निर्माण नहीं हो सकता है।'  

तेजस्वी सूर्या ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दशकों पुराने कई मुद्दों का खात्मा किया गया है। इनमें अनुच्छेद 370, राम मंदिर का निर्माण, बोड़ो समस्याओं का समाधान और "ट्रिपल तालक"  शामिल अहम है। 

सीएए के बारे में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, यह कानून भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनने वाला है। यह कानून  पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। 

विपक्ष पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, विपक्षियों को ये बात बहुत अच्छे से पता है कि सीएए से देश के किसी भी नागरिक का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जानकर वह इस बात का मुद्दा बना रही है। सबकुछ जानते हुए भी इस बात का विरोध किया जाना, देश के लिए काफी निराशाजनक है। 

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?