लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का सीएम नक्सली है, उसके अंदर नक्सलवाद भरा हुआ हैः बीजेपी फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 17, 2018 11:39 IST

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एलजी के एसी वेटिंग रूम में सात दिनों से धरना दे रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जूनः भारतीय जनता पार्टी के सांसद वह फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली बताया है। उन्होंने उन चार मुख्यमंत्रियों पर भी निशाना साधा है जो अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतरे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, दिल्ली का सीएम नक्सली है। वह पैदा ही नक्सली हुआ है। ऐसे में उन्हें (ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्राबाबू नायडू, विजयन) उसका सम‌र्थन क्यों करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह खुद कहता था इंडिया अगेंस्ट करप्‍शन उसने टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला के बाबत लॉन्च किया था। लेकिन वह खुद पर कायम नहीं रहा। वह अन्ना हजारे का इस्तेमाल करके राजनीति में आया। वह नक्सली है। जन्म से नक्सली है। उसके छिपे हुए एजेंडे है। उसके अंदर कूट-कूट कर नक्सलवाद भरा हुआ है। 

छठें दिन गूंजा केजरीवाल का धरना, 4 गैरभाजपाई मुख्यमंत्री आए समर्थन में

उल्लेखनीय है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने प्रमुख नेताओं के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के एसी वेटिंग रूम सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। उनकी मांगे हैं- दिल्ली सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराएं। काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। राशन की दरवाजे पर आपूर्ति की योजना को मंजूर करें। इस धरने में उनको कल बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिला।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए