लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा जदयू की जगह राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे, RJD से चुनाव लड़ने के दिए संकेत

By भाषा | Updated: June 14, 2018 00:54 IST

देश के कई राजनीतिक दलों ने बुधवार को दिल्ली से लेकर पटना तक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

Open in App

पटना , 14 जून: देश के कई राजनीतिक दलों ने बुधवार को दिल्ली से लेकर पटना तक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। ऐसे में नाखुश भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा दी गयी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए जिससे उनके भावी राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी हैं। 

यहां यादव ने अपने निवास पांच , सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी दी। ऐसी ही पार्टी हज भवन में हुई जिसका आयोजन बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने किया। जदयू की इफ्तार पाटी में सिन्हा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। जदयू बिहार में भाजपा की सहयोगी है। 

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ यह पवित्र एवं खुशी का अवसर है। इफ्तार पार्टियां हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा हैं। लालू प्रसाद मेरे प्रिय दोस्त हैं। मैं अपने पारिवारिक दोस्तों के बीच पहुंचकर खुश हूं। ’’ 

 जदयू की इफ्तार पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हजभवन कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।  बिहार की सत्ता में बीजेपी के सहयोगी पार्टी जेडीयू ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें ना जाकर शत्रुघ्न सिन्हा राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुध्न सिन्हा अगला चुनाव राजद की टिकट से लड़ सकते हैं इसके संकेत बातों बातों में आज उन्होंने दे दिए हैं।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत